Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

उद्योगपतियों को व्यवसाय करने की स्वतंत्रता देनी होगी : ममता

उन्होंने घोषणा की कि चुनाव के बाद बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश के बड़े निवेशक हिस्सा लेंगे

18 Dec 2025

उद्योगपतियों को व्यवसाय करने की स्वतंत्रता देनी होगी : ममता

कोलकाता। धनधान्य स्टेडियम में आयोजित भव्य बिजनेस कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उद्योग, निवेश, रोजगार और केंद्र राज्य संबंधों को लेकर बेहद आक्रामक और स्पष्ट रुख अपनाया। मंच से उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उद्यमियों को उद्योग चलाने की पूरी स्वतंत्रता देनी होगी, तभी देश और राज्य आगे बढ़ पाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग लगातार बंगाल को बदनाम करने में लगे हुए हैं, लेकिन वे यह नहीं समझ पा रहे हैं कि बंगाल अब पूरी तरह बदल चुका है। 
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें सिर्फ यह सोचती हैं कि बंगाल की छवि को कैसे नुकसान पहुंचाया जाए, जबकि सच्चाई यह है कि एक दिन बंगाल दुनिया का नेतृत्व करेगा। ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में निवेश का माहौल बेहद सकारात्मक है और उद्योग जगत के दिग्गजों का सरकार को हमेशा सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने घोषणा की कि चुनाव के बाद बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश के बड़े निवेशक हिस्सा लेंगे। 
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि बंगाल तेजी से दुनिया का सबसे बड़ा लॉजिस्टिक हब बन रहा है और इस दिशा में वल्र्ड बैंक का भी सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अब फ्लिपकार्ट और अमेजऩ जैसी बड़ी कंपनियां बंगाल की ओर रुख कर रही हैं। ममता बनर्जी ने बंगाल को साउथ ईस्ट एशिया और ईस्टर्न इंडिया का गेटवे बताते हुए कहा कि भौगोलिक दृष्टि से राज्य की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली जैसे बुनियादी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है। बंगाल के श्रमिकों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के कर्मचारी हमारे जेम्स की तरह हैं, और सबसे बड़ी बात यह है कि बंगाल के कारखानों में हड़ताल नहीं होती। सोशल मीडिया को लेकर ममता बनर्जी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दूसरे राज्यों के कारखानों के वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर बंगाल को बदनाम किया जाता है। उन्होंने दो टूक कहा कि बंगाल जो कर सकता है, वह कोई दूसरा राज्य सोच भी नहीं सकता।केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र केवल प्रतिबंध लगाना जानती है। राज्यों के पास अपना कोई कर नहीं है और जीएसटी के नाम पर सारा पैसा केंद्र सरकार ले जाती है। उन्होंने कहा कि जीएसटी व्यवस्था की वजह से कई घोटाले हो रहे हैं। इस पर राज्य के पूर्व वित्त मंत्री अमित मित्रा ने भी कहा कि जीएसटी प्रणाली में गंभीर खामियां हैं। 
मुख्यमंत्री ने मंच से यह भी स्वीकार किया कि अमित मित्रा के कहने पर उन्होंने कभी जीएसटी का समर्थन किया था। उद्योग को लेकर एक बड़ी घोषणा करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि अगली कैबिनेट बैठक में संजीव गोयनका की कंपनी को जमीन मुहैया कराने का फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योग के साथ खड़ी है और हर संभव सहयोग देगी। पर्यटन क्षेत्र पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल देश का दूसरा सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन चुका है। उन्होंने उद्योगपतियों से अपील करते हुए कहा कि सरकार को 16 लाख साइकिल की जरूरत है और वे चाहती हैं कि बंगाल के उद्योगपति राज्य में ही साइकिल का निर्माण करें, जिससे सरकार खरीदे और परिवहन लागत भी कम हो।रोजगार के मुद्दे पर ममता बनर्जी ने नीति आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि बंगाल सरकार ने 2 करोड़ लोगों को रोजगार दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य होजियरी, स्टील और आईटी सेक्टर में देश में अव्वल है। मुख्यमंत्री के अनुसार, बंगाल में 1 करोड़ 30 लाख लोग एमएसएमई सेक्टर में काम कर रहे हैं, जो राज्य की आर्थिक मजबूती को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि बंगाल सरकार उद्योग, निवेश और रोजगार के मामले में किसी भी राज्य से पीछे नहीं है और आने वाले दिनों में बंगाल देश की अर्थव्यवस्था का सबसे मजबूत स्तंभ बनकर उभरेगा।
5 सालों में बंगाल में करेंगे 7200 करोड़ का निवेश: हर्षवर्धन नेवटिया
 सीमेंट सेक्टर का वैसे तो हैडक्वाटर मुंबई है लेकिन दो यूनिट हमलोगों ने बंगाल में बनाया है। पिछले 15 सालों में हमलोगों ने बंगाल में स्वास्थ्य और शिक्षा सेक्टर में 10 हजार करोड़ का निवेश किया है। आने वाले समय और भी कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है। बंगाल में 7 होटल चल रहे है, 10 और नए होटल पर काम चल रहा है। बंगाल को विदेशी पर्यटकों का डेस्टिनेशन माना जाता है। बंगाल में हमारी कम्पनी 3 और अस्पताल पर काम कर रही है जो दुर्गापुर, तारातला और न्यूटाउन में होगी। आने वाले 4-5 सालों में मेरी कम्पनी 7200 करोड़ का निवेश बंगाल में करने जा रही हैं।
5 नए होटल का होगा निर्माण: संजीव पूरी (आईटीसी)
पिछले 15 सालों में बंगाल बदल चुका है। सीएम ममता बनर्जी की वजह से बंगाल में भर भर के विकास हो रहे है। मेरी कम्पनी का हेडक्वाटर अब बंगाल में है इसका मुझे गर्व है। हमारी कंपनी बंगाल में विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। बंगाल में बिजनेस करना बहुत आसान है। 18 एफएमसीजी की यूनिट बंगाल में सफलतापूर्वक चल रही है। कोलकाता में हमारे आईटीसी रॉयल बंगाल और आईटीसी सोनार बांग्ला बहुत ही अच्छे तरीके से सरकार के सहयोग से चल रहा है। बंगाल में कुल 5 होटल और बनाएंगे जिनमें 3 उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी, कलिंगपोंग और कर्सियांग में होंगे।
नौकरी हमारे लिये पहली तहरीज: उमेश चौधरी (टीटागढ़ वैगन)
पहले हमलोग यहां केवल वैगन बना रहे थे। अब जहाज कारखाना और मेट्रो कोच कारखाना पर काम हो रहा है। यह सिर्फ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की वजह से संभव हो पाया है। सरकार ने 99 साल की लीज पर 40 एकड़ जमीन दी है जिसमें मेट्रो कोच और वंदे भारत कोच बनेंगे। फलता में अगले एक साल में नेवी जहाज कारखाना में प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। हमारी कम्पनी में नौकरी के लिए बंगाल के लोगों को तरजीह दी जाती हैं।
बंगाल में निवेश के लिये हम प्रतिबंद्ध: चैतन्य हरि सिंघानिया (जेके समूह)
हमारी कंपनी का बंगाल से पुराना नाता है। बंगाल की सीएम का हमे हमेशा सपोर्ट मिलता है। फूड निवेश के तहत दो बड़े कारखाने खडग़पुर में बन रहे है। बंगाल में हमारी कंपनी के बहुत प्रोजेक्ट चल रहे है। कोलकाता में लक्ष्मीपत सिंघानिया स्कूल बहुत ही सफलतापूर्वक चल रही है, पिछले 50 सालों से हमारी कम्पनी का बंगाल से नाता रहा है और आगे भी प्रतिबद्ध है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उद्योगपतियों को व्यवसाय करने की स्वतंत्रता देनी होगी : ममता
उन्होंने घोषणा की कि चुनाव के बाद बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश के बड़े निवेशक हिस्सा लेंगे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News